फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों में फैला फंगल रोग, पालकों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
फोटो 01- रोहली गांव में मवेशी को देखता पशु पालक अभय प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। लंपी संक्रामक के बाद अब क्षेत्र के तीन गांवों में मवेशियों में फंगल रोग फैल गया। इसकी चपेट में छह मवेशी आ गए है। पशु चिकित्सा टीम ने गांव पहुंच कर बीमार मवेशियों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

रोहली गांव निवासी पशु पालक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को अचानक गाय की त्वचा पर गांठे पड़ गई। इसके अलावा गांव में आवारा तीन मवेशी भी ऐसी बीमारी की चपेट में आ गए। गांव में फैली बीमारी से पशु पालकों की चिंता बढ़ने लगी। इसी तरह अमोलर में महेश चंद्र और सहियापुर के पप्पू की गाय के शरीर पर भी गांठ निकल आईं हैं। तालग्राम पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल ने बताया कि मवेशियों में फंगल रोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें