कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव फरिकापुर में कच्ची दीवार ढहने से चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरिकापुर गांव निवासी मुन्नालाल (50) चौकीदार था। मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब वह अपने घर के बाहर बनी कच्ची दीवार की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मिट्टी लगा रहा था।
अचानक दीवार उसके ऊपर आ गिरी और वह मलबे में दब गया। परिजनों व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर दरोगा जंगबहादुर पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि मुन्ना लाल के दो पुत्रों की शादी हो चुकी है।