फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मैदान में आने को योद्धा तैयार, आज से होंगे नामांकन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए सजाया गया निर्वाचन अधिकारी कार्यालय परिसर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कन्नौज। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा की दृष्टि से कलक्ट्रेट में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर रोक दिया जाएगा। आरओ कक्ष में प्रत्याशी और प्रस्ताव मिलाकर कुल पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया 2 से 9 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन




 लोकसभा चुनाव के लिए आज से प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों की अलग-अलग प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई गई है। कलक्ट्रेट परिसर में अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। तिर्वा क्रासिंग पर लगाए गए बैरियर पर नामांकन दाखिल करने के लिए आने वाले प्रत्याशी व प्रस्तावकों की जांच होगी। इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। प्रत्याशी अपने साथ अधिकतम तीन वाहनों को ले जा सकेंगे। इन वाहनों को अपर जिलाधिकारी आवास के सामने रोक दिया जाएगा। एक उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। यह नामांकन पत्र उम्मीदवार स्वयं अथवा प्रस्तावक प्रस्तुत कर सकते हैं। नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर से प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन कक्ष की परिधि के 100 मीटर के अंदर केवल तीन वाहन की अनुमति होगी। वाहनों की अनुमति पूर्व में लेनी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से तीन बजे तक रहेगा। बिना मान्यता प्राप्त दलों व निर्दलीय उम्मीदवार के साथ दस प्रस्तावक होना अनिवार्य है। आरओ कक्ष में नामांकन के वक्त पांच प्रस्तावक ही प्रवेश कर सकेंगे। पांच प्रस्तावकों के बाहर निकलने के बाद ही दूसरे पांच प्रस्तावक प्रवेश करेंगे।

निर्वाचन की अधिसूचना:  2 अप्रैल
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल
नाम निर्देशन पत्रों की जांच:10 अप्रैल
नाम वापसी: 12 अप्रैल
मतदान: 29 अप्रैल
मतगणना: 23 अप्रैल

स्कूली वाहनों को नहीं जाएगा रोका
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर के अंदर से विद्यालय जाने वाले बच्चों के स्कूली वाहनों को नहीं रोका जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन


इनका भी रखें ध्यान...
01-सामान्य जाति के लिए नामांकन पत्र का शुल्क 25 हजार रुपये है।
02-अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए यह शुल्क 12500 रुपये होगा।
03-जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराई जाएगी। चालान की मूल प्रति नाम निर्देशन पत्र के साथ लगानी होगी। चालान फार्म नामांकन पत्र के साथ रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर से नि:शुल्क प्राप्त होंगे। जमानत की धनराशि नगद भी जमा कराई जा सकती है। जमा के प्रमाण स्वरूप रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर रसीद 385 देंगे। इसे नामांकन पत्र के साथ मूल रूप से लगाना होगा।
04-प्रत्याशी के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों के संबंध में सूचना बड़े अक्षरों में दी जाएगी।
05-प्रत्याशी को अपने विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों की सूचना अपने दल को देना अनिवार्य है।
06-राजनीतिक दल को आपराधिक प्रवृत्ति वाले प्रत्याशी के संबंध में सूचना वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
07-अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी को जमानत धनराशि में निर्धारित छूट प्राप्त करने के लिए जाति प्रमाण पत्र का लगाना अनिवार्य होगा।
08- नामांकन पत्र न्यायालय जिलाधिकारी कलक्ट्रेट कन्नौज (कक्ष संख्या 04) के यहां जमा होंगे। रिटर्निंग आफीसर रवींद्र कुमार और सहायक रिटर्निंग आफीसर  शैलेष कुमार रहेंगे।

नामांकन प्रक्रिया से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनाधिकृत लोगों को परिसर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नामांकन की सारी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं आ सकेगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ आने वाले गनर को साथ आने की अनुमति नहीं होगी। नामांकन प्रक्रिया व जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, जिलाधिकारी कन्नौज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें