छिबरामऊ। क्षेत्र के कसावा गांव में घर में खाना बना रही मां-बेटी पर दीवार गिर गई। शोरगुल सुनकर आए परिजनों व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार को क्षेत्र के ग्राम कसावा निवासी गोरलाल की पत्नी रीना (35) व उसकी बेटी शिवानी (17) घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी से जुड़ी दीवार उन पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण आ गए और मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।
परिजनों ने बताया कि दीवार की ईंटें तो पक्की थी लेकिन उसकी चिनाई मिट्टी से हुई थी। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से दीवार झुक गई थी और सोमवार को उसके गिरने से यह हादसा हो गया।