छिबरामऊ। खुबरियापुर द्वितीय के वार्ड संख्या 25 के रिक्त चल रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए। इन नामांकनों पर कोई भी आपत्ति नहीं आई। अब नाम वापसी के साथ चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
बुधवार को खंड विकास कार्यालय के सभागार में रिटर्निंग ऑफीसर डॉ. विमल कुमार तिवारी, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर दीपक बाबू कुशवाहा सुबह 10 बजे पहुंच गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले आशीष, ब्रजेश कुमार व सुषमा के नामांकनों की जांच की गई जो वैध पाए गए। निर्धारित समय तक दोनों अधिकारी डटे रहे लेकिन इन नामांकन पत्रों पर कोई भी आपत्ति नहीं आई। एआरओ डॉ. विमल तिवारी ने बताया कि 27 को नामांकन वापस लेने के अलावा दोपहर बाद चिन्ह का आवंटन होगा। नौ फरवरी को मतदान की प्रक्रिया होगी मतगणना 10 फरवरी को होगी।