फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क पर भरा पानी, गुस्साए छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नहर के किनारे की टूटी सड़क पर हुए जलभराव से गुस्साए छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज पक्की सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अक्षय, बॉबी, आलोक, सुनील, सूरज, कृष्णा, मनोज कुमार, मोहित, दीपक, पिंटू, वकील व छोटे आदि ने बताया कि बेवर से जलालाबाद नहर का साल 2016 में निर्माण कार्य कराया गया था। इस नहर के किनारे पक्की सड़क बनी हुई थी। नहर का चौड़ीकरण कराने के दौरान सड़क टूट गई।
इस सड़क से नगला लक्ष्मण, शंकरपुर, नगरिया धनसिंहपुर, रामपुर हृदय, बलरामपुर, विशुनगढ़ व मटेहना गांव के लोगों का गुजरना होता है।
इस सड़क से ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं को स्कूल व बाजार आने में परेशानी होती है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें