डीएन इंटर कालेज के खेल मैदान में रविवार की दोपहर
वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल की हुई जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत गांधी ने
केंद्र व प्रदेश सरकारों की आलोचना करते हुए देश के प्रत्येक वोटर को
3,529 रुपये हर माह देने का प्रस्ताव संसद में पारित कराने की मांग रखी।
जनसभा
को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री बनने से पहले वोटरशिप देने के प्रस्ताव पर अपना समर्थन करते
थे। पीएम बनने के बाद उन्होंने इस मुद्दे को भुला दिया। देश के गरीबों के
हितों को छोड़ उद्योगपतियों के शुभ चिंतक बनकर रह गए है।
उन्होंने कहा कि
देश के गरीबों को भी एमपी व एमएलए बनने का अधिकार दिया जाना चाहिए। उनके
लिए सीटों को आरक्षित किया जाए। प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार सांसदों से
छीनकर देश भर के चार लाख ग्राम पंचायतों के चुने गए ग्राम प्रधानों को दिया
जाए, जिससे देश का खजाना गांव पर खर्च हो।
प्रदेश सरकार की आलोचना करते
हुए कहा कि पूरे चार साल के कार्यकाल में एक विशेष वर्ग को ही लाभ दिया
गया। पिछड़ा वर्ग व दलित समाज के लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर
दिए गए। जनसभा को प्रांतीय युवा मोर्चा के चेयरमैन हुकुम सिंह यादव, कन्नौज
के जिलाध्यक्ष राजुद्दीन, सोबरन सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया।