फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छूटे हुए मतदाता फॉर्म-छह भरकर जमा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने सुपरवाइजरों के साथ एसआईआर की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चले एसआईआर अभियान के बाद छूटे मतदाता फॉर्म-छह भरकर अपना वोट बनवाएं।
विज्ञापन



उन्होंने सुपरवाइजरों से कहा कि रविवार को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर पहुंचना सुनिश्चित करें। सभी बूथों पर राजनीतिक दलों के बीएलए को संशोधित मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वोट नहीं बन सके हैं, वह फॉर्म-छह भरकर बीएलओ, तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय पर जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन भी फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है। संशोधित के लिए फॉर्म-आठ तथा नाम कटवाने के लिए फॉर्म-सात भरें। इस दौरान तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें