मानीमऊ क्षेत्र के गांव सैयदपुर सकरी में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने भ्रमण कर वोटरों से निडर होकर वोट डालने के लिए कहा। यदि कोई किसी को डराए, धमकाए तो तत्काल शिकायत करें। दोषी को फौरन पकड़वाकर कड़ी कार्रवाई कराएंगे।
अफसरों ने दाईपुर, तेरामल्लू, गुखरू, उदैतापुर गांव पहुंचकर वोटरों से बातचीत की। प्रत्याशियों को बुलाकर दो-टूक लहजे मे कहा कि यदि चुनाव में अशांति की तो गैंगेस्टर व गुंडाएक्ट लगाकर कानूनी शिकंाज कसा जाएगा।
बदमाशी बरदाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाल भुल्लन यादव को लोगों को पाबंद करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह, मानीमऊ चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र चौरसिया भी मौजूद रहे।