फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मतदाता पुनरीक्षण में तेजी, अब तक करीब 50 हजार फार्म जमा

Mon, 30 Nov 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
फोटो :16: बूथ का निरीक्षण करते डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन के लिए तेजी से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि एक जनवरी 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 से 27 नवंबर तक 38,207 फार्म-छह, 1,826 फार्म-सात और 2,917 फार्म-आठ यानी कुल 42,950 फार्म जमा हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ में 13,143 फार्म-छह, 659 फार्म-सात एवं 976 फार्म-आठ, विधानसभा क्षेत्र 197-तिर्वा में 11,571 फार्म-छह, 484 फार्म-सात एवं 948 फार्म-आठ तथा सदर विधानसभा क्षेत्र में 13,493 फार्म-छह, 683 फार्म-सात एवं 993 फार्म-आठ प्राप्त हुए हैं। वहीं दो दिन तक चले विशेष पंजीकरण अभियान को मिलाकर करीब 50 हजार फार्म जमा हो चुके हैं।
-
डीएम ने बूथ का किया औचक निरीक्षण
तिर्वा। 29 नवंबर को आयोजित विशेष अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने तिर्वा के किसान इंटर कॉलेज, दीनानाथ जनता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और डीएन कॉलेज का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि फार्म-छह में आवेदक के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान अनिवार्य रूप से लिया जाए, किसी और के हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे। (संवाद)
विज्ञापन


युवा और महिला मतदाताओं पर विशेष जोर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं, विवाह के बाद जनपद में आई महिलाओं और छूटे पात्र नागरिकों का नाम प्राथमिकता पर जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ से कहा कि घबराहट या दबाव में न रहें, पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से काम करें। शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूती है।

छह बीएलओ होंगे सम्मानित
छिबरामऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 17 से 28 नवंबर तक सबसे अधिक फॉर्म-छह भरने वाले परम किशोर, सोमवती, कृष्णा देवी, गीता राठौर, रीना देवी और रमेशचंद्र का चयन हुआ है। सभी को 30 नवंबर को दोपहर तीन बजे तहसील सभागार में सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)

फोटो :16: बूथ का निरीक्षण करते डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें