फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ठठिया कस्बा में बनी पानी की टंगी एक साल से शोपीस बनी हुई है और भीषण गर्मी में ग्रामीण पीने के पानी तक के लिए तरस रहे हैं। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने खाली बाल्टी और डिब्बे रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ठठिया कस्बा में करीब 14 साल पहले जल निगम विभाग की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था । टंकी से कस्बा समेत आसपास के करीब 10 से अधिक गांवों में पानी की सप्लाई की जा रही थी।
करीब एक साल से बंद पड़ी पानी की टंकी से सप्लाई बंद हो गई। कुछ लोगों ने सबमर्सिबल लगवाकर समस्या से निजात पा ली, जो सबमर्सिबल लगवाने में असमर्थ थे, वह लोग उन घरों से पानी लेकर जीवन यापन कर रहे हैं। समस्या को लेकर लोगों ने प्रधान व संबंधित अफसरों को कई बार सूचित किया, लेकिन समस्या का समाधान न होता देख सोमवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रधान व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मौके पर मुनीर खान, विजय गुप्ता, रामजी गुप्ता, खालिद, मुन्नी, कमर जहां, बिट्टन देवी, कमरून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें