फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जेईई मेंस में अनुराग ने हासिल किए 99 फीसदी अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जेईई मेंस का परिणाम आते ही सफल होने वाले अभ्यर्थी के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके परिजनों को बधाई देने के लिए फोन घनघनाने के साथ साथ घर पर भी लोग आने लगे। शहर के गांव रतापुर्वा के अनुराग सिंह राजपूत ने जेईई मेंस में 99.0135 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


कृषि विभाग में एडीओ अमित कुमार के पुत्र अनुराग सिंह ने जेईई मेंस परीक्षा में 99 फीसदी अंक हासिल कर परिवार के साथ ही जिले का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि यह सफलता कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर मिली।
हर दिन आठ से नौ घंटे एकाग्रचित होकर पढ़ाई की है। इस उपलब्धि में उनके परिवार और शिक्षकों का भी सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि सफलता से उत्साहित रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर बधाई देने के साथ साथ शुभकामनाएं दी है। परिजनों ने बताया कि अनुराग को शुरू से ही पढ़ाई में रुचि है। उसने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से पास की है। उसने यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें