फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सचिवालयों में ग्रामीणों को मिलेंगी 207 तरह की सेवाएं

Sun, 23 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। शासन ने ग्राम पंचायत सचिवालयों का सेवा क्षेत्र बढ़ा दिया है। सचिवालयों में 207 तरह की सुविधाएं मिलेंगी। ऑनलाइन आवेदन से इसका लाभ ब्लॉक क्षेत्र की 67 ग्राम पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को एक छत के नीचे ग्राम स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब तीन साल पहले ग्राम सचिवालय व्यवस्था शुरू हुई। ग्राम सचिवालय को कंप्यूटर, इंटरनेट आदि इलेक्ट्रिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। हर सचिवालय में पंचायत सहायक नियुक्त हुए हैं।
एडीओ पंचायत रविप्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र पत्र, राशनकार्ड आदि की सुविधाएं सचिवालय से मिल रही हैं।
विज्ञापन

अब दायरा बढ़ाकर कृषि, डेरी संचालन का पंजीकरण समेत विभिन्न प्रकार की 207 सुविधाएं मिलेंगी। सभी सुविधाएं ग्राम सचिवालय में तैनात पंचायत सहायक के माध्यम से दी जाएगी। निगरानी ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।

बीडीओ मनोज गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों को कोई भी प्रमाण पत्र लेने के लिए शासन ने सेवा शुल्क निर्धारित कर रखा है। एक सेवा का शुल्क 30 रुपये है। ग्रामीण को सेवा शुल्क की रसीद मिलेगी।
शुल्क में ली गई सेवा का पूरा विवरण अंकित होगा। यदि कोई अधिक पैसा मांगता है, तो ग्रामीण उसकी सूचना उनके कार्यालय में दें। जांच कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें