फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तकनीकी शिक्षा के लिए पॉलिटेक्निक भवन बनकर तैयार

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। युवाओं को हुनरमंद बनाने के मकसद से राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान का भवन कुशलपुर्वा गांव में बनकर तैयार हो गया है। व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से करीब 18 करोड़ 24 लाख 90 हजार में बने संस्थान को जल्द हस्तांतरित कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि नए सत्र में पालिटेक्निक संस्था की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक भवन निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीसी यूनिट-43 जल निगम फर्रुखाबाद को मिली थी। कार्यदाई संस्था ने पांच जून 2020 को निर्माण कार्य शुरू हुआ था। भवन का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है। नए वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जाने लगी हैं। इससेे व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा के लिए क्षेत्रीय युवाओं को सहूलियत मिलेगी।
कार्यदायी संस्था के अभियंता रंजन चौरसिया का कहना है कि निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। बहुत जल्द प्राविधिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा, प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें