फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी पर बिफरे ग्रामीण, प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्राम प्रधान को जेल भेजने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधान की गिरफ्तारी से नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मांग की है कि तीन दिनों के भीतर प्रधान पर दर्ज मुकदमा की न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच की जाए और मुकदमा वापस लिया जाए। साथ ही गुरसहायगंज प्रभारी को निलंबित किया जाए।

सोमवार को राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम शुभ्रांत शुक्ला को सौंपा। कहा कि 26 जुलाई को ग्राम पंचायत रसूलपुर के प्रधान रविभान सिंह पाल को पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जबकि लड़ाई दो परिवारों के बीच रास्ते की थी। कहा कि प्रधान कैंसर पीड़ित है। मांग की है कि मुकदमें की तीन दिनों के भीतर न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाए। साथ ही मुकदमा वापस कर गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी को निलंबित किया जाए।
चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर सभी प्रधान पुलिस विभाग के खिलाफ धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कौशल किशोर, दिनेश कुमार, अमन सिंह, अनिल कुमार, राजवीर, मनीष सिंह, दिनेश पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें