फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे का काम रुकवाया

Sun, 24 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
रतापुर्वा गांव के सामने टेंट लगाकर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजरापुर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव रतापुर्वा के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शनिवार को हाईवे का काम ठप करा दिया। ग्रामीणों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में गांव के पास अंडरपास बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने गांव के सामने ही हाईवे पर टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 नजरापुर के ग्रामीण निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गांव रतापुर्वा के  सामने से अंडर पास बनवाने की मांग कर रहे हं। ग्रामीणों ने बताया कि दो बार डीएम को भी ज्ञापन दे चुके हैं। हर  बार उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है।

शनिवार को ग्रामीणों ने निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे का काम बंद कराकर टेंट लगाकर अपने बच्चों सहित धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है  जब तक उनके गांव को इस हाईवे से अंडरपास नहीं मिल जाता धरने पर बैठे रहेंगे। कोई भी काम नहीं होने देंगे। इस मौके पर ग्रामीण फूलसिंह, राजेंद्र सिंह, गिरजा शंकर, सियाराम, मनफूल, वीरभान, सुगर सिंह, हरिशंकर, राम स्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें