फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कच्ची गली से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। गांव में कच्ची गली ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कीचड़ और जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर गली निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

हसेरन ब्लॉक की कलसान ग्राम पंचायत के विसैनेपुर्वा गांव निवासी अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, रामू, राकेश आचार्य और विकास समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य गली अब भी कच्ची है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी गली में ही भर जाता है। वहीं बरसात के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाती है। जगह-जगह पानी भर जाता है और कीचड़ से निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। बीडीओ रामसिंह ने बताया कि जल्द ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराकर समस्या को निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें