बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते सलेमपुर के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम सलेमपुर में बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार की मांग की। ग्राम सलेमपुर के वीरेंद्र जाटव, रामरूप, रामबाबू, शंभूदयाल, अजबलाल, राकेश, अजय आदि लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में लगभग 30 विद्युत कनेक्शन हैं। नौ टीपी लगी है। इसमें से पिछले कई सालों से आठ खराब चल रही हैं। गांव को कभी भी पूरी लाइट नहीं मिल पाती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आपूर्ति में सुधार की मांग की है।