जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हमीरपुर गांव के ग्रामीण।
- फोटो : रोडवेज कार्यालय के बाहर रोजगार मेला में उमड़े अभ्यर्थी।
छिबरामऊ। ग्राम निगोह खास स्थित सरकारी तालाब की पैमाइश के दौरान हमीरपुर प्रधान के पति ने साथियों के साथ मिलकर लेखपाल के साथ मारपीट की। साथ ही तहसीलदार व नायब तहसीलदार की मौजूदगी राजस्व टीम के साथ अभद्रता भी की थी। गांव के ग्रामीणों ने प्रधान पति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर निवासी मुलायम सिंह, श्याम सिंह, आशीष कुमार, अवधेश कुमार, संदीप कुमार, महावीर, रवि कुमार, रचना देवी आदि ने एसपी से प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पति पारिवारिक सदस्यों व गांव के कुछ उपद्रवियों के साथ मिलकर जनता को भड़काने का काम करते हैं। ये लोग कई सालों से निगोह स्थित सरकारी तालाब पर कब्जा किए हुए हैं। साथ ही अपने सहयोगी ग्रामीणों को भड़काकर आत्महत्या का नाटक करवाते हैं।
21 जुलाई को राजस्व टीम की पैमाइश के दौरान प्रधान पति के एक समर्थक ने आत्महत्या का नाटक करवाते हुए राजस्व टीम के साथ गालीगलौज एवं मारपीट करते हुए धारदार हथियारों से हमला किया था। साथ ही लेखपाल के साथ हाथापाई की थी। साथ ही यह लोग गांव के लोगों को आए दिन डराते व धमकाते रहते हैं। ग्रामीणों ने एसपी से भू माफिया प्रधान पति व उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। राजस्व टीम पर हमले को लेकर पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।