फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कैश न मिलने पर ग्रामीणों ने किया बवाल

Fri, 14 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस से उलझता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी के पांच माह बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। जसोदा स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में मांग के अनुरूप कैश न मिलने से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जसोदा स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में सुबह से ही कैश न मिलने से ग्राहकों की शाखा प्रबंधक हरिलाल वर्मा से कहासुनी होने लगी। ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक पर चहेतों को कैश मुहैया कराने का आरोप लगाते हुए बैंक के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे बैंक के सामने जीटी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे जीटी रोड पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जीटी रोड जाम होने की सूचना मिलते ही जसोदा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह व कोतवाली से उप निरीक्षक नवीन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी लोगों को समझाते हुए दो घंटे बाद जीटी रोड से जाम को खुलवाया। आक्रोशित ग्राहकों ने कहा कि अगर जल्द उन्हें बैंक से पैसा न मुहैया कराया तो उग्र आंदोलन शुरू कर कर देंगे।
विज्ञापन


बहन की शादी के लिए भटक रहा भाई
कन्नौज। क्षेत्र के गांव नारायनपुरवा निवासी कृपाशंकर की बहन की बारात 16 अप्रैल को आ रही है। इससे पैसों की सख्त आवश्यकता है। प्रदर्शन कर रहे कृपाशंकर ने बताया कि वह एक माह से भुगतान के लिए बैंक के चक्कर काट रहा है। इसके बावजूद भी बैंक से पैसा नहीं दिया जा रहा है। इससे परेशान हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें