फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। ग्राम सभा लाख के गांव बहादुरपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव के संदीप कुमार, अमित यादव, दीपक कुमार, शिवराम सिंह, योगेश कुमार, रामगोपाल, इंद्रेश यादव, छोटू यादव, सुरजन सिंह, बिहारी सिंह, राजेंद्र सिंह, जंग बहादुर, दुर्गा नारायण, रामशंकर यादव व मनोज कुमार ने डीएम से शिकायत की। बताया कि अभी तक गांव में गांव में विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गांव की सड़कें व नालियां टूटी होने के कारण ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से कई बार सड़क व नाली निर्माण कराए जाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व सचिव गांव में विकास के लिए शासन से बजट न भेजे जाने की बात कहकर टरका दिया जाता है। गांव का निरीक्षण करवाकर विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि अब तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जांच टीम भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें