फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर दो लुटेरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। चलते टेंपो में महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों के पास से पुलिस ने महिला से लूटी हुई सोने की चेन भी बरामद की। इसके अलावा एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना फतेहगढ़ के गांव माहरूपुर निवासी धीरज कुमार की पत्नी गीता देवी ऑटो में बैठकर फतेहगढ़ से गुरसहायगंज आ रही थी। इस दौरान साथ बैठे दो युवकों ने उनकी सोने की चेन लूट ली थी। महिला ने मामले सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी और टेंपो का नंबर भी बताया था।
शनिवार की शाम कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और एसआई कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी तिराहा से सदर कोतवाली के हरदेवगंज निवासी जय वर्मा और सारोतोप निवासी गोपीचंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जय वर्मा के पास से गीता देवी से लूटी गई चेन बरामद की। जबकि गोपीचंद के कब्जे से तमंचा बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें