फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति से छेड़छाड़ बिना करें विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकास भवन सभागार में ब्लॉक कन्नौज, गुगरापुर, जलालाबाद व उमर्दा क्षेत्र के 47 ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एसआरजी प्रमोद शर्मा ने बताया कि विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना करें तो अच्छा है।
विज्ञापन

गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के बारे में बारीकी से बताया। एसआरजी राधेश्याम व सुभाष चंद्र यादव ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने विभागीय योजनाएं, कार्य योजनाएं बनाने, भुगतान करने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ओडीएफ प्लस और मॉडल गांव बनाने के बारे में भी बताया। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह, डीपीआरओ जेके मिश्र, डीपीएम शलभ त्रिपाठी, डीपीसी अनिल कुमार, ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका सिंह, संध्या यादव, रामअनंत यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
रिपोर्ट...अजय कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें