फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कंटेनर की टक्कर से किसान की मौत, दोस्त घायल, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 20 Oct 2022 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज जिले में पेट्रोल पंप से डीजल लेकर लौट रहे बाइक सवार किसानों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मसीटपुरवा निवासी जगदीश (58) गांव में रहने वाले दोस्त महेंद्र के साथ बुधवार की रात 10 बजे बाइक से सिंचाई के लिए डीजल लेने गए थे। लौटते समय कस्बे में जीटी रोड पार कर करते समय कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंचे जसोदा चौकी प्रभारी राम मनोज ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जगदीश की मौत हो गई, जबकि महेेंद्र का उपचार चल रहा है। जगदीश के बेटे सर्वेश ने कोतवाली में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें