छिबरामऊ। क्षेत्र के गांव भौंसे नगला में जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम भौंसे नगला निवासी जगदीश चंद्र का जमीन बंटवारे को लेकर भाई गिरंद से हो गया था। गुरुवार को दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में एक पक्ष से जगदीश चंद्र व दूसरे पक्ष से उनका भतीजा सतेंद्र घायल हो गया। दोनों घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।