तिर्वा। साधु की निर्मम हत्या को अंजाम करीबी ने दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने एक करीबी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
थाना ठठिया क्षेत्र के करसाह गांव निवासी साधु गिरधारी सिंह (95) की शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे में निर्माणाधीन मंदिर के पास हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में कुल्हाड़ी के छह प्रहार किए गए थे। परिजनों ने निर्माणाधीन मंदिर के पास उनकी समाधी बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं छानबीन में जुटी पुलिस के सामने आया कि भतीजों के नाम प्रापर्टी थी। तिर्वा कस्बे में मार्केट को उन्होंने किसी के नाम नहीं किया था। इस मार्केट को लेकर एक करीबी ने उनकी हत्या को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी पीएन बाजपेयी ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।