हसेरन। कस्बे स्थित रामलीला मैदान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। चार सौ मीटर दौड़ में विनीता व 1600 मीटर दौड़ में अनुज प्रजापति अव्वल रहे। चक्का व गोला फेंक में विनीता प्रथम, प्रियंका द्वितीय व आयुषी तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में संगीता द्वितीय व आयुषी तृतीय, दौ सौ मीटर दौड़ में आयुषी प्रथम, विनीता द्वितीय, सुनीता तृतीय रही। सौ मीटर दौड़ में विनीता प्रथम, आयुषी द्वितीय व सुनीता तृतीय स्थान रहे हैं। वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में विनीता की टीम ने आयुषी की टीम को हराया। वहीं युवा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श प्रताप सिंह की टीम व वॉलीबॉल में नई बस्ती की टीम ने जीत हासिल की।
तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समापन पर बीडीओ निरंजन त्रिवेदी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिभागियों को मैडल देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में शिवम सिंह, हेमंत, भीमसेन व सौरभ शामिल रहे।