फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबलपुर हत्याकांड: दो हत्यारोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
फोटो 30सीएचबीपी51: पुलिस हिरासत में हत्यारोपी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। सबलपुर गांव के दोहरे हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सबलपुर के दोहरे हत्याकांड के आरोपी गांव मंझला थाना इंदरगढ़ निवासी मुकेश, महेंद्र निवासी अनंतपुर थाना इंदरगढ़ को भाउलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि सबलपुर गांव में हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपियों को गांव से बुलाया गया था। बता दें कि चार सितंबर को सबलपुर गांव में पिता सुरेश चंद्र व बेटे कमलेश की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में यह दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें