फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर दिन भर जाम

विज्ञापन
फोटो 30सीएचबीपी61: देर सायं पूर्वी बाईपास पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी पर रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। फर्रुखाबाद चौराहा, ताजपुर चौराहा, पूर्वी व पश्चिमी बाईपास पर जाम के चलते वाहन रेंगते हुए निकले। सुबह से शुरू हुई जाम की समस्या देर रात तक रही।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे चौड़ीकरण का कार्य जीआर इंफ्रा कंपनी को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था अभी तक तिराहों, चौराहों के अलावा पूर्वी व पश्चिमी बाईपास पर प्रस्तावित जंक्शन का निर्माण नहीं करा सकी है। साथ ही पूर्वी व पश्चिमी बाईपास तक नेशनल हाइवे को नगर से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर कट का निर्धारण भी नहीं किया जा सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति यातायात व्यवस्था के लिए सरदर्द बनी हुई है। रविवार को सुबह से नेशनल हाइवे पर जाम लगना शुरू हो गया। देर रात तक सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम के कारण रेंगते हुए नजर आ रहे थे।
कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि हाइवे पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल भेज दिया गया था। दीपावली पर वापसी के कारण निकली भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन

----------------
भूख व प्यास से बच्चे परेशान
जाम में फंसी बसों में यात्रियों के साथ जा रहे बच्चे भूख व प्यास से बिलबिला उठे। सवारियों ने सड़क के किनारे लगे ठेले व खोखों से खाने पीने की वस्तुएं खरीदकर अपने बच्चों की भूख शांत की। घंटों जाम में फंसे लोग अव्यवस्था के लिए शासन व प्रशासन को कोस रहे थे। वहीं जाम में फंसे छोटे वाहनों के चालक नगर की गलियों से होकर अपने गंतव्य के लिए गुजरते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें