कन्नौज। एक महिला ने ससुरालियों पर जहर देकर पति की हत्या का आरोप लगाया। हत्या के पीछे संपत्ति का मामला है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के मोहल्ला कुतलुपुर मकरंदनगर निवासी दीप्ति त्रिवेदी ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को सास राधा त्रिवेदी, जेठ महेंद्र त्रिवेदी, देवर श्याम, ननद शशि और विट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह 24 जुलाई 2021 को वह मायके में थी। तभी ससुरालियों ने पति नरेंद्र त्रिवेदी को जहर खिला दिया। पति ने फोन कर बताया कि परिवार के लोग एक लाख रुपये और जमीन का बैनामा करने की बात कह रहे हैं। मना करने पर जहर दे दिया। पति की उपचार के दौरान कानपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।