फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़िता के पिता ने जब इसकी शिकायत की तो आरोपित समेत अन्य सहयोगियों ने पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह खेतों की ओर गई थी। तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर आ गए। आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। घर पहुंची पीड़िता ने पिता को मामले से अवगत कराया। जब पिता आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिमुआपुर गांव निवासी अमित, प्रांशु, यीशु, तनु, अनिल कुमार व गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें