गुरसहायगंज। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने चेकिंग कर चार दुकानों से पांच बाल श्रमिकों को पकड़ लिया। दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए श्रम अपर आयुक्त को पत्र लिखा है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी कीर्ति कुरील ने टीम के साथ दुकानों पर काम करने वाले बाल श्रमिकों को पकड़ने का अभियान चलाया। तिर्वा रोड भोले स्वीट हाउस, वैष्णों स्वीट हाउस, प्रदीप जनरल स्टोर पर एक-एक बाल श्रमिक कार्य करते हुए मिले। फर्रुखाबाद रोड स्थित पहलवान ऑटो सेंटर पर दो बाल श्रमिक काम करते हुए मिले।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि सभी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद श्रम अपर आयुक्त को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दुकानों पर बाल श्रमिक से काम करवाना अपराध की श्रेणी में है और ऐसा मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।