फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
फोटो 29- घायल अरुणा यादव का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। घर में अकेले आंगन में मौजूद किशोरी के अज्ञात हमलावर ने पेट में गोली मार दी। वारदात के दौरान माता-पिता मेला देखने गए थे, जबकि छोटा भाई शहर गया था। घर लौटने पर खून से लथपथ बहन को भाई ने पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के डहलेपुर निवासी किसान नरसिंह यादव शनिवार की सुबह नौ बजे पत्नी के साथ तालग्राम के रोहली गांव में आयोजित जाहरा देवी के मेले में गया था। 14 वर्षीय बेटा प्रांशू दोस्तों के साथ कन्नौज शहर आया था। घर में सिर्फ 17 वर्षीय बेटी अरुणा मौजूद थी। दोपहर करीब दो बजे प्रांशू घर पहुंचा तो आंगन में खून से लथपथ अरुणा बेहोश पड़ी थी। मेले से लौटे किसान नरसिंह यादव ने अज्ञात व्यक्ति पर घर में घुसकर बेटी को गोली मारकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, जिला अस्पताल में उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. रविंद्र साहू ने बताया कि गोली पेट में सटाकर मारी गई है। त्वचा पर ब्लैक स्क्रैनिंग है। इससे पुलिस इस मामले को आत्महत्या के प्रयास को भी जोड़कर भी जांच कर रही है। घर में तमंचा न मिलने से जानलेवा हमले से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें