फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से आलू भंडारण की पुरानी दरें ही वसूली जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने किसानों व कोल्ड स्टोर स्वामियों व प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें कहा गया कि किसानों से पुराने दर पर ही आलू का भंडारण शुल्क लिया जाए। साथ ही शीतगृह के बाहर भंडारण शुल्क भी स्पष्ट लिखा जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। आपस में सामंजस्य बनाकर रखें। शीतगृह स्वामी किसानों से पहले से निर्धारित दरों पर ही भंडारण शुल्क जमा कराएं। जनपद में 146 शीतगृह संचालित हैं। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि कोल्ड स्टोर स्वामी व संचालक भंडारण के दौरान दर निर्धारित नहीं करते हैं और न ही सूचना पट्ट पर रेट लिखते हैं, इससे किसानों में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। निकासी के दौरान शीतगृह स्वामी मनमाने तरीके से किसानों से आलू भंडारण की दरें वसूलते हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी शीतगृह में दरों के लेकर कोई भी असमानता न रहे। जनवरी में सूचना पट्ट पर निर्धारित दरों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। फायर सिस्टम को भी दुरुस्त रखने और अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें