गुरसहायगंज। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से कस्बे के मोहल्लो समेत क्षेत्र के 100 गांवों की आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार की देर रात तीन बजे गुल हुई बिजली गुरुवार की सुबह 11 बजे बहाल हुई। इस दौरान लोगों को बिजली के साथ-साथ पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ा।
छिबरामऊ से स्थानीय विद्युत उप केंद्र के लिए आने वाली हाईटेंशन लाइन में बुधवार की देर रात कस्बे सिकंदरपुर के पास फॉल्ट हो गया। इससे कस्बे के गांधीनगर, कोल्ड स्टोर, जीटी रोड, क्षेत्र के इस्माइलपुर, समधन, विशंभरपुर, रामाश्रम समेत करीब सौ गांव की बिजली गुल हो गई। सुबह नौ बजे बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट को ढूंढने का काम शुरू किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।