फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीटी रोड पर डिवाइडर से खफा भाकियू ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
फोटो 03सीएचबीपी51: धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला व अन्य पदाधिकारी। सं? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड के दोनों ओर डिवाइडर से बनने से भाकियू पदाधिकारियों में आक्रोश है। डिवाइडर निर्माण बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने डीएम को पत्र भेजकर तत्काल डिवाइडर निर्माण बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्वी बाईपास के पास जीटी रोड के किनारे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने धरना शुरू कर दिया। राजा शुक्ला ने बताया कि जीटी रोड के दोनों तरफ नगर क्षेत्र में दुकानें, नर्सिंग होम, ट्रैक्टर एजेंसी, होटल और विद्यालय हैं। सड़क के बीच में बने डिवाइडर के बाद अब रोड के दोनों ओर भी डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। इस दौरान किसान नेताओं ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या के निराकरण की मांग की है। इस दौरान सतींद्र कुमार अग्निहोत्री, गौरव त्रिपाठी, इशहाक जमील, पुनीत दुबे, रणधीर व सर्वेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
-----------------
03सीएचबीपी61: भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष से वार्ता करते एनएचएआई के अधिकारी। संवाद
वार्ता के लिए पहुंचे एनएचएआई के अधिकारी
छिबरामऊ। पूर्वी बाईपास पर नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में सड़क के दोनों किनारों पर डिवाइडर बनाए जाने के विरोध में धरना शुरू होते ही एनएचएआई के साइट इंजीनियर आकाश विक्रम वार्ता के लिए मौके पर पहुंच गए। आश्वासन दिया कि डीएम शुभ्रांत शुक्ला समेत एनएचएआई के आला अधिकारियों तक समस्या पहुंचाई जाएगी। शीघ्र ही निराकरण कराने का भी प्रयास किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि हाईवे चौड़ीकरण में अब तक एनएचएआई मनमानी करता रहा है। लोगों के सामने समस्याएं खड़ी कर दी है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वार्ता विफल होने के बाद एनएचएआई के कर्मचारी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें