फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा में उतराता मिला शातिर बदमाश और उसके भतीजे का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Sep 2022 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गंगा नदी में शातिर बदमाश और उसके भतीजे का शव उतराता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे लिया। परिजनों ने दोनों की हत्या कर शवों को फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। सदर कोतवाली पुलिस को गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय को सूचना मिली महादेवी गंगा घाट के पास दो शव उतराते हुए जा रहे है।
विज्ञापन


प्रभारी आलोक कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। छानबीन के बाद पुलिस ने हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम के गांव महादेवा निवासी लाल सिंह (28) और उसके भतीजे मटरू (19) के शव होने की पहचान की।

सूचना पहुंचे संतराम और उसके बेटे कुलदीप ने रंजिश के चलते हत्या कर गंगा में शव फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लाल सिंह के खिलाफ बिलग्राम और सदर कोतवाली में कन्नौज में लूटपाट, अपहरण, चोरी आर्म्स एक्ट के कई मामलें दर्ज है। 30 अगस्त को लाल सिंह को हीरापुर्वा गांव में देखा गया था। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


छत-विक्षत हालत में मिले शव
अपराधी चाचा और भतीजे का शव गंगा नदी में शव विक्षत की हालत में मिले है। मटरू का शव आधा है जबकि लाल सिंह के सिर में गोली और धारदार हथियारों के जख्मों के जैसे कई निशान है। पुलिस अब छानबीन कर रही है कि कहीं गैंगवार या फिर ग्रामीणों ने घेर कर दोनों की हत्या तो नहीं कर दी है।

कटरी इलाके में लाल सिंह की कायम थी दहशत
हरदोई और कन्नौज के कटरी इलाके में शातिर लाल सिंह की दहशत थी। सदर कोतवाली के भिम्मापुरवा और हीरापुर्वा में आतंक था। आठ माह पूर्व भिम्मापुरवा निवासी रामसुरेश का लाल सिंह ने अपहरण किया था, जबकि पांच माह पूर्व भिम्मापुर्वा गांव में रहने वाली एक युवती का भी उसने अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें