कन्नौज। मंदिर में पूूजा-अर्चना कर नृत्य गान कर रहे परिवार केे पीटने पर चार युवकों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई गई। अभियुक्तों पर कोर्ट ने पांच-पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया।
तालग्राम थाना के पुखरावां निवासी छोटे लाल 27 मार्च 2017 को दरवाजे के पास मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहा था। उसका भतीजा दिलसाराम, लक्ष्मी देवी और हरिश्चंद्र नृत्य गान कर रहे थे। इस दौरान पड़ोसी विजय कनौजिया, बदले, कप्तान और आदेश ने सभी लोगों को पीट दिया। छोटे लाल ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को न्यायालय विशेष न्यायधीश एससी/एसएटी एक्ट न्यायाधीश आनंद प्रकाश द्वितीय ने मामले की सुनवाई की। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर विजय कनौजिया, बदले, कप्तान और आदेश को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता सुधीर पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने सभी अभियुक्तों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया।