फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से युवक की मौत, दो महिलाएं घायल

Sat, 22 Oct 2022 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज जिले में मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। ग्रामीणों ने बचाव कर महिलाओं को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बनियानी निवासी मिथुन (20) मजदूरी करता था। दीपावली पर कच्चे घर की लिपाई के लिए वह शुक्रवार की शाम छह बजे गांव के बाहर टीले से पीली मिट्टी खोदने गया था। तभी गांव की अंबरवती पत्नी राम खिलावन और मायके आई रानी देवी पुत्री स्वर्गीय मिजाजी लाल भी मिट्टी खोदने पहुंची थी।

तीनों टीले के अंदर घुसकर मिट्टी की खोदाई करने लगे। इस दौरान अचानक टील ढह गया और तीनों लोग मिट्टी में दब गए। पास मौजूद अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला। मिट्टी में दबने से मिथुन की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल अंबरवती और रानी को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने मिथुन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जदुनाथ समेत अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें