फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर और साथी को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किसान की हत्या को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पहले से हिरासत में लिए गए दो आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड के मामले में किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव बलारपुर निवासी किसान चंद्रकिशोर उर्फ पप्पू कटियार (45) बुधवार की रात मक्का की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान ठठिया थाना के गांव बेहटा निवासी हिस्ट्रीशीटर वाहिद ने गोली मारकर चंद्रकिशोर की हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने वाहिद को पीटकर घायल कर दिया था। भाई राम किशोर ने वाहिद, भूड़पुर्वा निवासी बीडीसी पप्पू पाल और ज्ञानेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वारदात में वाहिद का उसके गांव निवासी दोस्त रामबाबू ने सहयोग किया था। इस कारण पुलिस ने रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। वहीं, नामजद आरोपी बीडीसी पप्पू और ज्ञानेंद्र को हिरासत में लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया। वाहिद और रामबाबू के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर दोनों को जेल भेज दिया गया। हिरासत में लिए गए पप्पू और ज्ञानेंद्र से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें