फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस से टकराई कार, सात घायल

विज्ञापन
फोटो 01सीएचबीपी52: क्षतिग्रस्त मिनी बस को हटाती हाइड्रा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिनी बस में पीछे से आ रही कार टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के मोहल्ला आलू थोक मंडी निवासी निखिल (22), बबीता (45), प्रिया (21), खुशी (19), राशि (चार माह ), पड़ोसी विशाल (30) व कार चालक नीरज (27) मोहल्ला जरुइया के साथ कार (आर्टिका) से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। गुरुवार की भोर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला वीरभान के सामने आगे चल रही मिनी बस के चालक आजमगढ़ निवासी भारत सिंह को झपकी आ गई और उनकी मिनी बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर घूम गई। इससे पीछे आ रही कार के चालक नीरज ने बचाने का काफी प्रयास किया पर बस से टकरा कर कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार पर सवार सभी सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एनसीसी कर्मी व यूपीडा अधिकारी नामवर सिंह ने पहुंचकर घायलों को हाईवे एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उधर, मिनी बस आर्केस्ट्रा पार्टी का सामान लेकर चालक अकेले लखनऊ जा रहा था, जो हादसे में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें