फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिक्की तोड़कर ढाई लाख के जेवर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बेखौफ चोरों ने बाइक की डिक्की तोड़कर ढाई लाख के जेवर पार कर दिए। जेवर से भरा झोला गायब देखकर युवक के होश उड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास छानबीन की पर सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव इब्राहिमपुर निवासी जसीम रविवार को बहन तौसीफा की सगाई करने कमालगंज थाना के गांव राजेपुर जा रहा था। अन्य रिशतेेदार अलग-अलग वाहनों से जा रहे थे जबकि जसीम बाइक से जा रहा था। डिक्की में सगाई रस्म में देने के लिए करीब ढाई लाख के जेवर रखे थे। दोपहर करीब दो बजे समधन में नगर पंचायत कार्यालय के सामने बाइक खड़ी कर वह मिठाई खरीदने लगा। इस दौरान बेखौफ चोरों ने डिक्की का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद जेवरों से भरे झोले को पार कर दिया। मिठाई लेकर डिक्की टूटी देखकर जसीम के होश उड़ गए। वहीं घटना से कस्बा में सनसनी फैल गई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें