फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण के धराशायी होते ही गूंजा ‘जय श्रीराम’

Tue, 11 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
रावण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलेमपुर की श्रीरामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में विजय दशहरा पर्व मनाया गया। मैदान दशानन के धराशायी होते ही जयश्रीराम के नारे गूंज उठे। मंगलवार को सलेमपुर रामलीला मैदान में भगवान राम ने वाणों से दुष्ट रावण का संहार कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले मेघनाथ,  कुंभकरण, अहिरावण के अलावा नारंतक का वध हो जाने से रावण व्याकुल हो उठा। निषाचर सेना पर राम के वाणों के प्रहार से चीख-पुकार मच गई। रावण को राम ने धराशायी कर दिया।

मेला अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बीस फुट के रावण को आग के हवाले किया। पृथ्वी पर रावण के गिरते ही देवताओं ने पुष्प वर्षा की। राम के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर राधाकरन मिश्रा, योगेंद्र भदौरिया, सुभाष चंद्र, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें