कन्नौज। भाजपा नेता के भाई का वीडियो वायरल हुआ है। दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर महिलाओं के पानी भरने पर वह गालियां देने के साथ अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है।
गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव निवासी भाजपा नेता के भाई का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह दरवाजे पर लगे हैंडपंप में पानी भरने को लेकर पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को गालियां दे रहे हैं। गालियों के साथ महिलाओं को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटने की धमकी भी दे रहे हैं।
पास में खड़े ही कुछ लोगों के विरोध करने पर महिलाओं को अंजाम भुगतने की धमकी दी। वीडियो को लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चाए कर रहे हैं। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।