प्रधान हम हैं इसलिए रुपये भी मुझे चाहिए, नही तो दूसरी किस्त रुकवा देंगे। शुक्रवार को रुपये दे देना। प्रधान की ही जिम्मेदारी है। इसके अलावा श्यामू की किस्त भी आगे आएगी। बातचीत में महिला कह रही है कि उसने अब तक किसी को रुपया नहीं दिया है।
इस बाबत रामप्रकाश का कहना है कि उन्होंने किसी से रुपये नहीं लिए हैं। मजाक में एक महिला से रुपये मांगे थे। उधर, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता का कहना है, मामला संज्ञान में आने पर जांच कराकर सख्त से कार्रवाई की जाएंगी।