फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर दिए जीत के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारी को लेकर शहर के निजी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया के पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों के टिप्स दिए।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन महामंत्री ने चुनाव को संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से समन्वय और समर्पण के साथ जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही जीत तय करती है। सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और तय कार्ययोजना के अनुसार बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं।
उन्होंने शिक्षक और स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में चुनावी रणनीति, मतदाता सूची और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई। भाजपा इस चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है और संगठन स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री देवेश कोरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व मंत्री लखन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें