फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विदा हो गया विजय, घर में मातम

Fri, 07 Apr 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तीन मंजिला मकान के एक कमरे में कैद होकर रहने वाले विजय की मौत से पर्दा नहीं हट सका है। उसकी मौत को अवसाद में आकर आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। परिवार ने बिना किसी पर कोई आरोप लगाए आत्महत्या की ही बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस कुछ जरूरी तफ्तीश की बात जरूर कह रही है। उधर उसके जाने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। दरअसलए शहर में गुरुवार की सुबह तक सनसनी फैल गई थी, जब कलक्ट्रेट तिराहा पर स्थित तीन मंजिला मकान के एक कमरे में 32 वर्षीय युवक विजय का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। गैस एजेंसी संचालक रहे रामप्रकाश सहाय के दो पुत्रों में बड़े पुत्र विजय का इस तरह मिलना सभी को झकझोर गया था। उसी घर में उसकी दो छोटी बहनें व एक छोटा भाई भी रहता है, पर मौत की जानकारी नहीं हो सकी। परिवार से जुड़े लोग और आसपास के रहने वाले बताते हैं कि पिता की मौत के बाद कारोबार से दूर रहने पर ही वह अवसाद में चला गया था। तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में ही दुनिया बसा रखी थी। शादी नहीं हुई थी। अकेले ही रहता था। खुद ही खाना बनाता था। कई-कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलता था। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हालात आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी कुछ जरूरी बिंदु हैं, जिन पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह साफ नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। उसके पास से मिले मोबाइल को पुलिस ने अपने पास रख लिया था। उसकी जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें