कन्नौज। बाइक सवार युवकों को बुधवार को कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक सवार एक युवक हेलमेट नहीं लगाए था
हरियाणा के जिले सोनीपत के गोहाना निवासी अमन (22) अपने साथी हरियाणा के थाना जींद के ललितखेड़ा निवासी फिरोज के साथ बाइक पर सवार से कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे से कानपुर जा रहे थे। सुबह 11 बजे जैसे ही बाइक सवार पाल चौराहा के समीप पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, फिरोज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार एक युवक हेलमेट नहीं लगाए था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पीड़ित परिजनों को दी गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।