फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम घिलोई निवासी मथुरा प्रसाद (72) शाक्य की घिलोई के पास शराब की दुकान के निकट कैंटीन है। शुक्रवार को देर रात वह कैंटीन से पैदल घर लौट रहे थे। हाईवे पार करते समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मथुरा प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए सौ श्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें