जीटी रोड हाईवे पर नौली चौराहा के पास वाहन की टक्कर
से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच
गया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
मोहल्ला बिरतिया
निवासी डॉ. नसीम का बेटा फरहान (30) अपने मित्र लालबाबू के साथ शेखपुुर जा
रहा थो। उनके साथ एक अन्य बाइक पर सिराज और चंदन भी थे। जब वह लोग कस्बा
सिकंदरपुर के आगे जीटी रोड हाईवे पर नौली चौराहा के पास पहुंचे तभी वाहन ने
फरहान की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही फरहान और बाइक चला रहा
उसका साथी लाल बाबू उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना होते ही चालक वाहन को भगा
ले गया। घायल फरहान को सीएचसी लाया गया। घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों
ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे फर्रुखाबाद ले गए। वहां उसकी
मौत हो गई। शव आते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।